भारत
JDU छोड़ते उपेंद्र कुशवाहा के बदले सुर, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के सामने 2024 में कोई चुनौती नहीं
jantaserishta.com
21 Feb 2023 4:33 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| जनता दल (यूनाइटेड) को छोड़कर अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके उपेंद्र कुशवाहा के सुर अब बदल गए हैं।
उन्होंने मंगलवार को कहा कि अभी तक 2024 के लिए नरेंद्र मोदी के सामने मुझे कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जदयू को अब शून्य बताते हुए यह भी कहा कि पहले लोग नीतीश कुमार को सर्वमान्य नेता बताते थे, लेकिन अब उनकी ही बात काटने लगे।
एक दिन पूर्व जदयू को छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री के दर्जन भर से ज्यादा उम्मीदवार हैं। विपक्ष में अभी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का जो प्रयास चल रहा है उसमे तारतम्यता नहीं है उससे नरेंद्र मोदी के सामने अभी कोई चुनौती नहीं दिख रही। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह मेरी निजी राय है।
कुशवाहा ने एकबार फिर जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कुछ भी संगठनात्मक रूप से ठीक नहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब जदयू में कुछ भी नहीं है। वह शून्य हो चुकी है। शून्य को तोड़िएगा तो उसमे से क्या निकलेगा। अब टूट फूट का कोई मामला नहीं है, खाली घर है अब।
उन्होंने ललन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार के बोलने के बाद भी अब कोई व्यक्ति कह रहा, जो वे बोल रहे वही सही है। कल तक जो सर्वमान्य नेता थे उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार राजद के नेता तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करने की बात कह चुके हैं, जबकि सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 का 2025 में तय होगा।
कुशवाहा ने के सी त्यागी के एक बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जदयू के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली के लाल किला पर देखना चाहते थे और पार्टी के बड़े नेता केसी त्यागी कहते हैं कि 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में रहेंगे।
Tagsउपेंद्र कुशवाहाजदयूबिहारबिहार न्यूज़बिहार राजनीतिUpendra KushwahaJDUBiharBihar NewsBihar Politics
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





