भारत
किडनैप हुए नेता सकुशल बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें LIVE VIDEO
jantaserishta.com
15 March 2023 10:38 AM IST

x
घसीटते हुए अपराधियों ने स्कॉर्पियो में बिठाया था.
छपरा (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने मंगलवार देर रात सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात अपहृत राजद नेता सुनील राय को एसआईटी टीम ने ढूंढ निकाला है। सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने 15 घंटे के अंदर उन्हें डोरीगंज थाना इलाके से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि राय का जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण हुआ था, पुलिस ने उसे भी जब्त किया है।
युवा राजद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील राय पूर्व में छपरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। उनका मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे कार्यालय से अपहरण कर लिया गया था। बताया जाता है कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करते हैं।
अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस एसआईटी का गठन कर इनकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
छपरा में RJD विधायक सुनील राय का सरेआम अपहरण हो गया, वीडियो वायरल#Bihar pic.twitter.com/MqbTDLAnpU
— Priya singh (@priyarajputlive) March 14, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





