भारत

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, लुटेरों ने की फायरिंग

jantaserishta.com
6 Aug 2025 5:45 PM IST
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, लुटेरों ने की फायरिंग
x
नकद तथा 10 से 12 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए.
गोपालगंज: बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है। इस बीच, लुटेरों ने बुधवार को पुलिस की सक्रियता को चुनौती देते हुए गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और नकद तथा 10 से 12 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
इस क्रम में लुटेरों ने गोलीबारी भी की। पुलिस के मुताबिक, मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार स्थित राजू सोनी के आभूषण की दुकान में बाइक पर सवार होकर आठ से 10 की संख्या में अपराधी पहुंचे। बताया गया कि दुकान में पहुंचते ही अपराधी लॉकर की चाबी मांगने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और दुकान से 20 से 30 हजार रुपये नकद, साथ ही सोना-चांदी लूटकर फरार हो गए। अनुमान के मुताबिक, करीब 10 से 12 लाख रुपये के आभूषण की लूट की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस के साथ-साथ सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार, गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित और सिवान के एसपी मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच कर रही पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
इस बीच, घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिनमें अपराधियों की हरकतें कैद हो गई हैं। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि घटना को लेकर दोनों जिलों की पुलिस मिलकर काम कर रही है और अगले 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। इधर, घटना के बाद स्थानीय व्यवसायी आक्रोशित हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null