भारत
बिहार: छात्र संघ चुनाव में जदयू की बांछे खिली, हुए कई उलटफेर
jantaserishta.com
21 Nov 2022 10:59 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में इस बार कई उलटफेर देखने को मिला। बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद और जन अधिकार पार्टी (जाप) को कोई पद नहीं मिला, वहीं सेंट्रल पैनल के अधिकांश पदों पर जदयू ने कब्जा जमा लिया। इससे जदयू नेताओं की बांछे खिल गई हैं। अध्यक्ष पद पर जदयू के आनंद मोहन ने जाप से पद छीन लिया। आनंद मोहन ने एनएसयूआई के शाश्वत शेखर को पराजित कर दिया जबकि महासचिव की सीट बचाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सफल रहा।
महासचिव पद पर विपुल कुमार विजई रहे। सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के अतिरिक्त उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद पर भी जदयू ने कब्जा जमा लिया।
पिछले चुनाव परिणाम पर गौर करें तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जाप का कब्जा था, लेकिन इस चुनाव में जाप का खाता तक नहीं खुला। यही हाल वामपंथी दलों और छात्र राजद का रहा, जिसे सेंट्रल पैनल में एक भी पद नहीं मिला।
छात्र संघ के चुनाव में पहली बार है जदयू ने चार पदों पर अपना कब्जा जमाया है।
इधर, अध्यक्ष बने आनंद मोहन ने अपनी जीत के लिए सभी छात्र छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। एकेडमिक कैलेंडर को नियमित कराने पर उनका जोर होगा।
इस बीच, छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू को मिली सफलता से गदगद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल पैनल के पांच पदों में से चार पदों पर जदयू का कब्जा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





