भारत

बिहार: जदयू का परिवारवाद पर तंज, प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर कांग्रेस को घेरा

jantaserishta.com
6 April 2024 11:05 AM IST
बिहार: जदयू का परिवारवाद पर तंज, प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर कांग्रेस को घेरा
x
पटना: बिहार जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को परिवारवाद को लेकर जहां राजद और कांग्रेस पर तंज कसा, तो वहीं प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर कांग्रेस को घेरा। चुनाव में दोनों पक्ष परिवारवाद को लेकर एक दूसरे को आइना दिखाने में जुटे हैं। ऐसे में जदयू ने एक बार फिर परिवारवाद को लेकर राजद और कांग्रेस पर तंज कसा है। जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि घर में उम्मीदवार, पूरे शहर में ढिंढोरा।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी को 9 सीटें मिली हैं। तीन सीटों के लिए उन्होंने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, शेष छह बची हुई हैं। कुमार ने कहा कि उन्हें सीटों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए। क्योंकि, लालू प्रसाद के परिवार के 12 सदस्यों में से छह का तो समायोजन हो गया है। कोई पार्टी का अध्यक्ष है, कोई प्रतिपक्ष का नेता, कोई विधान परिषद में विपक्ष का नेता, कोई राज्यसभा सांसद, तो कोई लोकसभा प्रत्याशी है। शेष छह प्रतीक्षा सूची में हैं, इन सभी को कन्फर्म कर दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि इससे अच्छा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपके परिवार में 100 परसेंट लोगों को पॉलिटिकल जॉब मिल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story