भारत
बिहार : जदयू ने 'तेजस्वी' को किया 'डीकोड', बताया 'अयोग्य' और 'अहंकारी'
jantaserishta.com
6 Sept 2025 1:11 PM IST

x
पटना: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी रणभेरी नहीं बजी है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुरू बयानबाजियों से प्रदेश का सियासी पारा गर्म है। कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता।
इस बीच, जदयू ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के अंग्रेजी नाम को डिकोड कर जोरदार निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार, कमजोर और असक्षम बताते रहे हैं। इसके जवाब में जदयू के मुखर प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को एक वीडियो बयान जारी कर जोरदार पलटवार किया है।
जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर तेजस्वी यादव के नाम के एक-एक लेटर को डिकोड किया है। इस पोस्ट के जरिए नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को उपद्रवी, भगोड़ा, जलनखोर, घमंडी, ढोंगी, स्वार्थी, बेकार और अयोग्य जैसी उपमा से उनके नाम को जोड़ा है। उन्होंने तेजस्वी को अहंकारी बताया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने की भी बात कही है। नीरज कुमार ने अपने बयान में कहा, "तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम की उपाधि अपने नाम के आगे लगा ली। इसके बाद समाजवादी विचारधारा के लोग इससे नाराज हैं। उनमें यह भावना जगी कि आपकी सच्चाई को बाहर निकाला जाए। तेजस्वी अंग्रेजी स्कूल में पढ़े हैं, इसलिए उनका अंग्रेजी नामकरण किया गया है।"
उन्होंने आगे कहा कि जननायक की उपाधि उनके नाम के साथ लगा दी गई, लेकिन तेजस्वी यादव या उनके पिता लालू यादव का कोई बयान नहीं आया। अब उन्हें इस नए नामकरण के साथ चुनावी मैदान में आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से भारत रत्न और अति पिछड़ों को अगर कोई अपमानित करेगा, तो यह मंजूर नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





