भारत

लालू यादव के जंगलराज से मुक्त होकर विकास दर में दूसरे स्थान पर बिहारः संजय सरावगी

jantaserishta.com
10 March 2026 12:38 PM IST
लालू यादव के जंगलराज से मुक्त होकर विकास दर में दूसरे स्थान पर बिहारः संजय सरावगी
x
पटना: बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गैस किल्लत और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा संसद के लिए नामांकन और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर आईएएनएस में बातचीत की। बिहार के विकास पर सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति यात्रा से समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है। 23 हजार करोड़ के बजट से आज 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट हो गया है। लालू यादव के जंगलराज से मुक्त होकर बिहार विकास दर में बड़े राज्यों में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण किया, भू-सत्यापन किया और तुरंत कैबिनेट से संशोधन होकर विकास योजनाओं में काम शुरू हो गया है। समृद्धि यात्रा को विधानसभा सत्र के कारण बीच में रोका गया था, लेकिन अब पुनः शुरू हो रही है।
बेंगलुरु में गैस की कमी की खबरों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, "बेंगलुरु की स्थिति के बारे में मुझे विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन बिहार में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है। भारी मांग के बावजूद सरकार ने न केवल आपूर्ति सुचारू रखी है, बल्कि कीमतों पर भी प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा है।"
आगामी चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रीय दल है और 'परिवार भाव' हमारी कार्यशैली का आधार है। जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं, अन्य राज्यों के कार्यकर्ता वहां सहयोग के लिए जाते हैं।" उन्होंने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी दूसरे राज्यों से सैकड़ों कार्यकर्ता आए थे। हालांकि, उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में काफी भिन्न और चुनौतीपूर्ण हैं।
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जिस तरह अपमान किया गया, उसमें अहंकार और सांप्रदायिक राजनीति की झलक मिलती है। ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन उनका अहंकार उन्हें ऐसा करने नहीं देगा। पश्चिम बंगाल की जनता चुनाव में इस अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story