भारत
4 लोगों पर हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 3 को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
23 Jun 2023 8:37 AM IST

x
वर्चस्व की लड़ाई की आशंका.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम कार में जा रहे चार लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, बहादुरपुर के रहने वाले अनिल सिंह अन्य तीन लोगों के साथ एक कार से कहीं जा रहे थे। बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर बाइक से आए छह लोगों ने कार रोककर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अनिल सिंह, उसके चचेरे भाई मनीष सिंह तथा पटना निवासी निजी सुरक्षा गार्ड मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। दरभंगा के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि अनिल सिंह आपराधिक प्रवृति का था। उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर भी गोली चलने के साक्ष्य मिले हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही सभी कारणों का पता चल सकेगा। वर्चस्व की लड़ाई में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
गोलियों की तरतराहट से गूंजा दरभंगा (बिहार) #Bihar #BiharPolitics #BiharPolice #biharcrime pic.twitter.com/9Vu7pCnw66
— Chandan Pandey(चंदन पांडेय) (@Realchandan21) June 23, 2023
Tagsदरभंगादरभंगा न्यूज़दरभंगा पुलिसगोलीबारीमौतहत्याdarbhangadarbhanga newsdarbhanga policeshootingdeathmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





