भारत

पीएम के काम से प्रभावित होकर भाजपा की ओर उन्मुख हुए पाला बदलने वाले कांग्रेसी विधायक

jantaserishta.com
28 Feb 2024 11:33 AM IST
पीएम के काम से प्रभावित होकर भाजपा की ओर उन्मुख हुए पाला बदलने वाले कांग्रेसी विधायक
x

पीएम के काम से प्रभावित होकर भाजपा की ओर उन्मुख हुए पाला बदलने वाले कांग्रेसी विधायक

पटना: बिहार में विपक्षी खेमे को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस के दो विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरभ तथा राजद की विधायक संगीता कुमारी भाजपा के साथ चली गई हैं। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई और विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।
कहा यहां तक जा रहा है कि इन विधायकों की नाराजगी पहले से थी। गौतम कहते हैं कि इतना बड़ा कदम उठाने का निर्णय कोई एक दिन में नहीं लेता है। उन्होंने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा कि इसकी जमीन पिछले कई दिनों से तैयार हो रही थी। "सही अर्थों में कहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी राष्ट्रवाद की नीतियों से प्रभावित होकर" वह भाजपा के साथ आए हैं।
रोहतास जिले के चेनारी से विधायक गौतम कांग्रेस से नाता तोड़ने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अब भी वह कांग्रेस के ही विधायक हैं। गौतम उन विधायकों में शामिल थे जो बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद शक्ति परीक्षण से पहले हैदराबाद शिफ्ट हुए थे। काँग्रेस से आये दूसरे विधायक सौरभ भी प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ नजर आ रहे हैं। वह साफ कहते हैं कि अभी प्रधानमंत्री के सामने कोई नेता नहीं टिक सकता। सौरभ ने कहा कि राष्ट्रहित में काम हो रहा है। आज देश सुरक्षित है, अर्थव्यवस्था सुधर रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित हैं। केन्द्र की नीतियां बेहतर हैं। भविष्य के संबंध में उन्होंने हालांकि पत्ते नहीं खोले। उन्होंने कहा कि आगे-आगे जो कुछ होगा सब सामने आएगा।
उल्लेखनीय है कि जब कांग्रेस के दूसरे विधायकों को शक्ति परीक्षण से पहले हैदराबाद ले जाया गया था, उस समय सिद्धार्थ सौरभ पटना में ही थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story