भारत

IPS चर्चा में: आईजी ने सरकार को पत्र लिखकर लगाई गुहार, होमगार्ड का डीजी के अधीन काम करना खतरे की घंटी

jantaserishta.com
14 Feb 2023 9:06 AM IST
IPS चर्चा में: आईजी ने सरकार को पत्र लिखकर लगाई गुहार, होमगार्ड का डीजी के अधीन काम करना खतरे की घंटी
x
जानें पूरा मामला.
पटना (आईएएनएस)| बिहार में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की डीजी शोभा अहोतकर की गाली-गलौज और प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने वाले आईपीएस अधिकारी और होमगार्ड के आईजी विकास वैभव ने सरकार से तत्काल होमगार्ड आईजी के पद से कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है।
आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मेरे लिए अब एक भी दिन उनके अधीन काम करना गंभीर खतरे की घंटी से कम नहीं है।
विकास वैभव ने पत्र में आशंका जताते हुए कहा कि वहां काम करने पर कार्यस्थल पर ही मेरे साथ गंभीर अप्रिय घटनाएं घट सकती है। मुझे ऐसी क्षति पहुंचाई जा सकती है जो मेरे लिए अपूरणीय हो, इसलिए मुझे वहां से मुक्त कर किसी दूसरी जगह पर तैनात किया जाए।
विकास वैभव ने तत्काल दो सप्ताह की छुट्टी भी मांगी है।
उल्लेखनीय है कि वैभव ने विभाग की डीजी शोभा अहोतकर पर गाली देने का आरोप लगाया है। इसके बाद अहोतकर ने वैभव से स्पष्टीकरण पूछा है।
इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इधर, दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चल रहे घमासान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना भी साधा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story