भारत
हाय रे इश्क: पति ने ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई, फिर...
jantaserishta.com
23 Nov 2022 11:38 AM IST

x
जानें स्टोरी।
छपरा (आईएएनएस)| आम तौर पर कहा जाता है पहले प्यार को भुला पाना आसान नहीं होता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के सारण जिला में जहां, विवाहित महिला शादी के बाद भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई। जब प्रेमी उसके पति के गांव पहुंचा तो, पति की रजामंदी से महिला और उसके पुराने प्रेमी की शादी करवा दी गई। बताया जाता है कि मिर्जापुर के रहने वाले विश्वजित भगत ऑटो चलाने का काम करता है। करीब चार महीने पूर्व बख्तियारपुर की रहने वाली आरती नाम की लड़की से उसे इश्क हो गया। दोनो प्रेमी प्रेमिका ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई और दोनों साथ रहने का फैसला ले लिया।
इस बीच, दोनों ने अपनी मर्जी से दो महीने पहले शादी कर ली।
अभी विवाह के दो ही महीने ही गुजरे थे कि बख्तियारपुर के रहने वाले अभिराज नाम का एक युवक अपनी पूर्व की प्रेमिका आरती के ससुराल मिर्जापुर पहुंच गया।
इस दौरान आरती भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई थी। वह भी अपने पुराने प्रेमी से मिलने उसके पास पहुंच गयी।
बताया गया कि गांव वालो ने दोनों को मिलते देख लिया और दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा होने लगी।
सोमवार को दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई और फिर रात में पति की रजामंदी के बाद पति के घर में ही आरती की शादी पहले प्रेमी अभिराज से करा दी गई। फिल्मी पटकथा जैसी घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





