भारत
जघन्य वारदात: सड़क किनारे बोरे से मिला कटे हाथ और पैर, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
18 Nov 2022 2:41 PM IST

x
DEMO PIC
युवक की हत्या कर शव छिपाने की नियत से हाथ और पैर यहां फेंक दिए गए होंगे।
बिहारशरीफ (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बंद बोरे से मानव का दो हाथ और दो पैर बरामद किया गया। संभावना जताई जा रही है कि किसी युवक की हत्या कर शव छिपाने की नियत से हाथ और पैर यहां फेंक दिए गए होंगे।
पुलिस के मुताबिक, नारी गांव के पास ग्रामीणों ने सुबह एक बोरे को लावारिस स्थिति में देखा, जिससे दुगर्ंध आ रही थी। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बोरी को निकाल कर जब खोलकर देखा तो उससे किसी अज्ञात युवक के कटे दो हाथ और दो पैर मिले।
नूरसराय के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने आशंका जताते हुए बताया कि किसी युवक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से ऐसा किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में धड़ और सिर खोजने का प्रयास किया, लेकिन अब तक नही मिला है।
पुलिस ने बरामद हाथ और पैर को कब्जे में लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। पुलिस के मुताबिक आसपास के थानों को इसकी सूचना दे दी गई है तथा जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





