
x
बिहारशरीफ (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक हाइवा और यात्री बस के बीच हुई टक्कर में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस पर सवार सभी लोग एक तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, बरबीघा के बबनबीघा गांव के कई लोग एक तिलक समारोह में भाग लेने के लिए बिन्द थाना क्षेत्र के रामपुर गांव आए थे।
ये सभी लोग समारोह में भाग लेकर वापस एक बस पर सवार होकर लौट रहे थे कि सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास एक हाइवा ने बस को टक्कर मार दी।
बताया जाता है कि इस दुर्घटना में बस की छत पूरी तरह उड़ गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बबनबीघा गांव निवासी राजेश शर्मा, उत्तम यादव और उपेन्द्र यादव के रूप में हुई है।
सारे थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अरविंद राम ने मंगलवार को बताया कि घटना के बाद बस के चालक और सह चालक फरार बताए जा रहे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





