भारत
दिखावे का शौक: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान, पसरा मातम
jantaserishta.com
12 Dec 2024 2:46 PM IST

x
पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.
बिहार शरीफ: बिहार पुलिस हर्ष फायरिंग रोकने को लेकर कई तरह के उपाय कर रही है, लेकिन यह 'दिखावे के शौक' की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में शादी समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई जब वरमाला के दौरान खुशी में कई गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।
दरअसल, यह पूरा मामला सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव का है। बताया गया कि बरहोग गांव के ज्वाला महतो के पुत्र शंकर कुमार की बारात बुधवार की देर रात नेरुत गांव पहुंची थी। बारात के पहुंचने के बाद उसका स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज से किया गया। इस दौरान सभी लोग विवाह को लेकर उत्साहित थे।
बताया गया कि वरमाला की रस्म जब निभाई जाने लगी, इस दौरान कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मंडप के पास खड़े त्रिलोकी कुमार (28) के पीठ में एक गोली जा लगी। गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ निजी क्लीनिक में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद गांव वाले शव को लेकर वापस गांव चले गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गयी। बिहार शरीफ (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक ने गुरुवार को बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में शामिल आरोपी की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत बताई जा रही है। सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों परिजनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





