भारत
लूटपाट के दौरान दादी-पोते की हत्या, ले गए घर में रखा कीमती सामान
jantaserishta.com
28 Jun 2023 10:38 AM IST

x
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर दादी-पोते की हत्या कर दी और घर में रखा कीमती सामान ले गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, करण बिगहा गांव के रहने वाले अंजन भाई पटेल रोज की तरह मंगलवार को अपनी दुकान पर गए थे, घर में सिर्फ दादी-पोता थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात लोग दिन-दहाड़े घर में घुसे और दादी-पोते की हत्या कर सभी कीमती सामान लेते गए। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार की शाम जब इनके पालतू पशु खेतों में घूम रहे थे तब इसकी सूचना देने लोग घर गए। वहां पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। मृतकों की पहचान मीना देवी (70) और अंश पटेल (5) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





