भारत

बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
8 March 2023 10:19 AM IST
बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं
x

DEMO PIC 

पटना (आईएएनएस)| बिहार में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली के अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि होली असत्य पर सत्य और दुराचार पर सदाचार की विजय का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और शांति का संदेश देता है।
राज्यपाल ने राज्यवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहाद्र्र के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है।
उन्होंने कामना की है कि रंग, उमंग और आनंद का यह त्योहार समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये तथा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे ।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है।
इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बांटते हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सदभाव के साथ मनाने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story