भारत

बिहार सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी: राज्यपाल

jantaserishta.com
26 Jan 2023 5:26 PM IST
बिहार सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी: राज्यपाल
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार 10 लाख नयी सरकारी नौकरियां और दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अन्य 10 लाख अवसर मुहैया करने के लिए काम कर रही है।
राज्यपाल चौहान पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की सूरत बदल रही है और प्रत्येक क्षेत्र में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में बड़ी संख्या में युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार की नजर आधारभूत संरचना के विकास पर है और इस क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। सड़क, पुल पुलियों को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल योजना के तहत सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के अलावा जरूरत के अनुसार सरकार अतिरिक्त पद भी सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 लाख नयी सरकारी नौकरियां और दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अन्य 10 लाख अवसर उपलब्ध कराने को लेकर लगातार काम कर रही है।
राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र को चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में चौथे कृषि रोडमैप तैयार कर लिया जाएगा, जिसके अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और फसलों की उत्पादकता भी बढ़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story