भारत

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी

jantaserishta.com
13 Sept 2023 2:47 PM IST
हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी
x
पटना: हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान आई आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बिहार सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपए आर्थिक सहायता भेजी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान हुई भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता भी जताई है।
उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के योग्य और कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विपदा से बाहर निकल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story