भारत

फल विक्रेता की बेटी ने ज्वाइन किया BSF, गांव में जोरदार स्वागत

jantaserishta.com
14 Oct 2024 5:00 PM IST
फल विक्रेता की बेटी ने ज्वाइन किया BSF, गांव में जोरदार स्वागत
x
ग्रामीणों ने उनको माला पहनाई.
बांका: बिहार के बांका जिले के अंतर्गत अमरपुर नगर पंचायत में एक फल बेचने वाले गरीब व्यक्ति की बेटी 'सीमा सुरक्षा बल' (बीएसएफ) में सिपाही बन गई है। बीएसएफ में भर्ती होने से परिवार के साथ-साथ गांव वालों में खुशी का माहौल है।
रिया कुमारी 12वीं पास हैं और फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद जब वह पहली बार अपने गांव आईं, तो गांव वालों ने माला और फूलों से उनका जोरदार स्वागत किया। बीएसएफ में भर्ती होकर परिवार और गांव वालों का नाम रोशन करने वाली रिया कुमारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि वह शुरुआत से इसके लिए तैयारी कर रही थी और उन्होंने पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली।
रिया कुमारी ने बताया कि वो मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं, पिता की बस स्टैंड में फल का दुकान है। सिपाही बनने के लिए शारीरिक फिटनेस टेस्ट की तैयारी के लिए भागलपुर गई थीं। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने उनका अटूट समर्थन किया था, जिसने मुझे यह सफलता हासिल करने में मदद की। रिया ने कहा कि परिवार के हर सदस्य ने शिक्षा में योगदान दिया और इसलिए यह सफलता अकेले उसकी नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
रिया के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी एक ही लड़की है। बेटी के सेना में शामिल होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नौकरी के बाद पहली बार घर आने पर बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। अब इन्होंने घर और मोहल्ले का नाम रोशन कर दिया है।
सीमा सुरक्षा बल में बेटी की तैनाती को लेकर उनके माता-पिता काफी खुश हैं। बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद पहली बार घर लौटने पर पूरे समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़े के साथ संगीत की प्रस्तुति हुई। ग्रामीणों ने उनको माला पहनाई। इलाके के लोगों का कहना है कि रिया ने जो सफलता हासिल की है, उससे आस-पास के लोगों का भी मान बढ़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story