भारत

तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत, गांव में मातम छाया

jantaserishta.com
10 Sept 2024 4:01 PM IST
तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत, गांव में मातम छाया
x
पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
बांका: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेहरार गांव के तालाब में करमा पर्व को लेकर कई लड़कियां नहाने गई थीं। नहाने के दौरान चार लड़कियां तालाब के अंदर गहरे पानी में चली गईं, जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। आनंदपुर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी चार शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान पुनम कुमारी (13), ज्योति कुमारी (14), निशा कुमारी (12) और पुष्पा कुमारी (12) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद गांव में करमा पर्व की खुशी मातम में बदल गई।
करमा पर्व में बहनें अपने भाई की सलामती के लिए उपवास करती हैं। मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक, मुआवजा दिलाने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story