भारत

बिहार: पूर्व सांसद बुलो मंडल राजद छोड़कर जदयू में हुए शामिल, सीएम नीतीश ने किया स्वागत

jantaserishta.com
18 April 2024 5:57 PM IST
बिहार: पूर्व सांसद बुलो मंडल राजद छोड़कर जदयू में हुए शामिल, सीएम नीतीश ने किया स्वागत
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को राजद छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंडल को जदयू की सदस्यता दिलायी। उनके साथ उनके कई समर्थकों ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
मंडल के जदयू में आने का मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी स्वागत किया। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंडल ने कहा कि राजद अब वह राजद नहीं रही, जहां सामाजिक न्याय की बात की जाती थी। राजद अब बदल चुकी है। राजद को अब पुराने लोगों की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। राजद में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है जबकि जदयू में सबकी बातें सुनी जाती है।
मंडल का स्वागत करते हुए जदयू नेता ललन सिंह ने उन्हें जमीनी नेता बताया। उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story