भारत
बिहार: जदयू के पूर्व एमएलसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर पार्टी से दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
27 Sept 2023 2:59 PM IST

x
पटना: कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता माने जाने वाले पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) रणवीर नंदन ने बुधवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। पूर्व एमएलसी रणवीर ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अपना इस्तीफा भेजा।
नंदन ने अपने पत्र में इस्तीफा दिए जाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने एक पंक्ति के लिखे इस्तीफा पत्र में सिर्फ इतना लिखा है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी भेजी है।
पत्र के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक पत्र जारी किया, जिसमें रणवीर नंदन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में जदयू से निष्कासित करने की जानकारी दी गई। बताया जाता है पिछले काफी दिनों से नंदन पार्टी से नाराज चल रहे थे। भविष्य की राजनीति को लेकर अब तक इन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी भाजपा से नजदीकियों रही हैं।
इस मामले पर जब लोजपा (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। चुनाव आने तक जदयू के कई नेता पाला बदलेंगे। उन्होंने कहा कि नेता तो गठबंधन बदल लेते हैं। लेकिन, क्षेत्र में जवाब एमएलसी और एमएलए या जिन्हें चुनाव लड़ना होता है, उन्हें देना पड़ता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





