भारत
बैडमिंटन टूर्नामेंट के बाद पाक समर्थक नारे लगाने के आरोप में पांच गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Dec 2022 3:59 PM IST

x
देखें वीडियो.
पटना (आईएएनएस)| भोजपुर पुलिस ने स्थानीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों में से चार की पहचान मोहम्मद तनवीर आलम, मोहम्मद अरमान, कल्लू और सोनू के रूप में हुई है। विजयी जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो में आरोपियों को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।
एक अधिकारी के मुताबिक बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार शाम को हुआ था। कार्यक्रम के आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी और खिलाड़ियों ने गांव में विजयी जुलूस निकाला और नारेबाजी की। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिला पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमने वीडियो की जांच की है और इसे वास्तविक पाया है। जिसके बाद हमने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
बिहार के आरा में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 05 लोगों को आरा पुलिस ने किया गिरफ्तार. वीडियो वायरल... pic.twitter.com/IPV0LKJDLc
— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) December 23, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





