भारत

कमरे में लगी आग, 2 बच्चियों की मौत, मां गंभीर

jantaserishta.com
22 Jun 2023 5:10 PM IST
कमरे में लगी आग, 2 बच्चियों की मौत, मां गंभीर
x

DEMO PIC 

घर से ग्रामीणों ने जब धुआं उठता देखा तो वहां पहुंचे।
नवादा: बिहार के नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में घर के एक कमरे में आग लगने से 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जबकि, दोनों बच्चियों की मां भी बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस के मुताबिक, नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दुधैली गांव के सौरभ कुमार के घर में आग लग गई। घर से ग्रामीणों ने जब धुआं उठता देखा तो वहां पहुंचे।
आग लगने की घटना में सौरभ कुमार उर्फ लाली की पुत्री चाहत कुमारी व खुशी कुमारी की मौत हो गई। एक बच्चे की उम्र दो साल और दूसरे की सिर्फ छह माह थी। इस घटना में बच्चियों की मां लवली कुमारी भी घायल हुई है। नेमदारगंज के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। कुछ ग्रामीण महिला द्वारा ही बच्चियों को जला कर मार देने और खुद आत्महत्या की कोशिश करने की बात कर रहे हैं।
राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला, दो बच्चियों की मौत से आहत है। जख्मी होने के कारण बोलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण पुलिस अब तक बयान नहीं ले सकी है। बयान के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला के 60 वर्षीय ससुर घर पर थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story