भारत
बिहार: खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
jantaserishta.com
10 Nov 2022 12:47 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में पराली से पैदा होने वाले धुआं से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने को रोकने के लिए अब सरकार ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। सरकार अब खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कराएगी। दरअसल, खरीफ की फसल कटने के बाद धान व अन्य फसलों की पराली खेतों में रह जाती है। किसान दवा छिड़ककर या मशीन से फसल अवशेष का निस्तारण नहीं करते। जल्दबाजी के चक्कर में खेतों में पड़ी पराली का आग लगा देते हैं। इसका नुकसान यह हो रहा है कि कार्बन के कण बढ़ने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
सरकार अब पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में है।
बिहार सरकार ने वायु प्रदूषण पर सख्ती बरतते हुए फसल अवशेषों (पराली) अ जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए राज्य के कई जिलों में विशेष टीम गठित की गई है। खेतों की मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने और राज्य में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए किसानों पर कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
नीतीश सरकार ने तय किया है कि फसल जलाने संबंधी घटनाओं की समीक्षा पंचायतों को दो समूहों में बांटकर की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जिन पंचायतों में ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं सामने आएगी वहां कृषि समन्यवकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पटना और मगध प्रमंडल से पराली जलाने की ज्यादा घटनाएं सामने आती हैं। इस कारण इन दोनों प्रमंडलों पर विभाग की खास नजर है। उन जिलों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं जहां पराली जलाने की घटनाएं अभी इक्का दुक्का सामने आई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





