भारत

बिहार चुनाव: रवि किशन ने जनता से की मतदान की अपील

jantaserishta.com
6 Nov 2025 1:31 PM IST
बिहार चुनाव: रवि किशन ने जनता से की मतदान की अपील
x
मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला समेत भोजपुरी कलाकारों ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
अभिनेता ने बिहार की जनता से मतदान का सही उपयोग करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान संपन्न होगा। प्रत्येक मतदाता से मेरा विनम्र आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।"
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है, सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने दायित्व को पूरा करें और अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें।"
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर प्रशंसकों से वोट करने की अपील की, उन्होंने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "पहले मतदान, फिर जलपान। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। विकसित बिहार के लिए सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।"
बता दें कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, सभी सीटों पर गिनती 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार चुनाव में इस बार 7.42 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जिसमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story