बिहार चुनाव: नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव, अशोक चौधरी और आरसीपी सिंह, देखें वीडियो

मतगणना के परिणाम देर रात तक आएंगे. इस बीच नीतीश कुमार से मिलने के लिए सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव पहुंचे हैं. वहीं सूत्रों के मानें तो देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी. शाम 7 बजे तक करीब 75 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. शाम 7 बजे तक एनडीए और महागठबंधन के बीच महामुकाबला देखा जा रहा है. अंतिम नतीजों के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है. तभी तय होगा कि बिहार का अगला बिग बॉस कौन बनेगा?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक 3 सीटों पर 200 वोटों का अंतर, 9 सीटों पर 500 वोटों का अंतर, 17 सीटों पर 1000 वोटों का अंतर, 33 सीटों पर 2000 वोटों का अंतर, 48 सीटों पर 3000 वोटों का अंतर और 68 सीटों पर 5000 वोटों का अंतर है.
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम साढ़े 6 बजे तक 3 करोड़ से ज्यादा वोटों की गिनती हुई. अभी देर रात तक गिनती चलेगी. शाम साढ़े 6 बजे तक एनडीए की 123 सीटों पर बढ़त है. जबकि महागठबंधन 112 सीटों तक पहुंच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





