Bihar Election: एनडीए-महागठबंधन में कड़ा मुकाबला, देखें लेटेस्ट अपडेट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राज्य की जनता अपने जनादेश को वोटिंग मशीनों में दर्ज कर चुकी है. अब समय है जनादेश की क्यारियों से नतीजों के फूल खिलने की. किसके हिस्से में खुशबू है और किसको मिलेंगे कांटे... ये रुझान अब आने शुरू हो गए हैं. अभी तक के रुझानों में बिहार में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. चुनाव आयोग का कहना है कि अंतिम नतीजे के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है.
शाम 5 बजे तक के रुझानों के अनुसार, बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. एनडीए रुझानों में 126 सीटों के आसपास है और महागठबंधन 110 सीटों तक पहुंच गया है. जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आ रही हैं. अब कुछ सीटों पर फाइनल नतीजे आने शुरू हो हैं.
भारतीय जनता पार्टी बिहार में सीटों के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और 73 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है. जबकि राजद दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है, राजद अभी 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महागठबंधन में कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए में जदयू 50 सीटों के आसपास बढ़त बनाए हुए है.
देर रात तक आएंगे नतीजे: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे देर रात तक आएंगे. कोरोना संकट काल में कई सावधानियों के साथ वोटों की गिनती हो रही है, साथ ही काउंटिंग बूथ की संख्या भी करीब 50 फीसदी तक बढ़ी है. कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर इस बार 19 से 51 राउंड तक वोटों की गिनती होनी है. दोपहर ढाई बजे तक करीब 1.34 करोड़ वोट गिने गए, जबकि तीन करोड़ से अधिक वोट गिने जाने बाकी हैं.
कहीं पर जश्न, कहीं हो रहा इंतजार
बिहार में रुझानों में बाजी लगातार पलट रही है, शुरू में महागठबंधन बढ़त बनाए हुए था तो वहीं अब एनडीए आगे चल रहा है. ऐसे में समर्थकों के जश्न पर भी असर पड़ रहा है. दोपहर को एनडीए समर्थकों ने ढोल बजाने शुरू किए, लेकिन चुनाव आयोग ने जब कहा कि अंतिम नतीजे रात तक आएंगे. तो दोनों गठबंधन की ओर से अब सावधानी बरती जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





