बिहार चुनाव: नतीजों में कभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिए वजह

बिहार में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतों की गिनती लगातार जारी है. मतगणना के ताजा रुझान राज्य में फिर से नीतीश सरकार की वापसी करवाते नजर आ रहे हैं. लेकिन यह फिलहाल रुझान हैं. आपको बता दें कि मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई. ऐसे ट्विस्ट फिर से भी देखने को मिल सकता है.
ये सीटें बदल सकती हैं समीकरण
दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक कीरब 20 फीसदी वोट ही गिने गए हैं. बिहार की 99 सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का मार्जिन 2000 वोटों से भी कम है. वहीं 54 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का अंतर 1000 से भी कम है. जबकि 28 सीटें ऐसी हैं जहां 500 वोटों से भी कम का अंतर है. जाहिर है कि ये सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं.
इस बार देरी से आ सकते हैं चुनाव परिणाम
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस बार रुझानों और परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या इस बार 72,723 से बढ़ाकर 1,06,515 की गई थी. पोलिंग बूथ में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि, कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया था.
एनडीए को रुझानों में सपष्ट बहुमत
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 127 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि महागठबंधन ने 103 सीटों पर बढ़त बना रखी है. बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर है. बीजेपी फिलहाल 73 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि आरजेडी दूसरी बड़ी पार्टी है. आरजेडी फिलहाल 64 सीटों पर आगे चल रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





