
बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई. पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत सरसी में बदमाशों ने उन्हें गोली मारी. अपराधियों ने बेनी सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. मतदान के दिन हुए इस वारदात से हड़कंप मच गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया भेजने की तैयारी चल रही है.
बता दें कि बिहार के 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पूर्णिया जिले में भी तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है. वोटिंग के बीच बदमाशों ने बेनी सिंह की हत्या की है.
इससे पहले पूर्णिया के बूथ संख्या 282 पर सुरक्षबलों से वोटरों की झड़प हो गई. बताया गया है कि वोट डालने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति को सीआईएसफ के जवान ने डंडा मार दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इस दौरान पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं. सुरक्षाबलों द्वारा यहां फायरिंग करने की भी सूचना है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रत्याशी की गोली मारकर हुई थी हत्या
पिछले महीने बिहार के शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकले हुए थे. वहीं प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हत्यारे को मौके से दबोच लिया, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





