
ANI
बिहार का बिग बॉस कौन बनेगा, इसका फैसला आज होने जा रहा है. 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार क्या अपनी सत्ता बचा पाएंगे या बिहार में युवा नेता के तौर पर उभरे तेजस्वी यादव इतिहास रचेंगे.
बिहार की सत्ता पर किसका राज होगा, इसकी तस्वीर कुछ ही देर में साफ होगी. 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू होंगे.सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी और उसके बाद ईवीएम खुलना शुरू होंगे. शुरूआती रुझान में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





