भारत

Bihar Election Result: चुनाव आयोग के रुझान में एनडीए गठबंधन को मिला बहुमत

jantaserishta.com
10 Nov 2020 12:18 PM IST
Bihar Election Result: चुनाव आयोग के रुझान में एनडीए गठबंधन को मिला बहुमत
x

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी 243 सीटों के रुझान आए, रुझानों में एनडीए को बढ़त.

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार फाइनल नतीजे आने में कुछ देर हो सकती है. क्योंकि इस बार कोरोना संकट की वजह से पोलिंग स्टेशन की संख्या करीब 46 फीसदी बढ़ी थी, ऐसे में धीरे-धीरे काउंटिंग हो रही है. इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या 72 हजार से बढ़ाकर 1 लाख तक की गई थी.

रुझानों के आधार पर एनडीए को बढ़त मिल रही है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है. यहां लोग ढोल बजाकर नाच रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. बीजेपी के अलावा जदयू समर्थक भी जश्न मना रहे हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story