भारत

Bihar Election Result: पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में, मुरारी मोहन झा ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया

jantaserishta.com
10 Nov 2020 2:11 PM IST
Bihar Election Result: पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में, मुरारी मोहन झा ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया
x

बिहार चुनाव: पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में, दरभंगा के केवटी विधानसभा सीट से मुरारी मोहन झा की जीत, राजद के कद्दावर अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया.

चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में NDA 130 सीटों पर आगे है और महागठबंधन 102 सीटों पर आगे है.

बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में लगातार गिनती हो रही है और राउंडवार नतीजे बताए जा रहे हैं. अभी तक एक करोड़ से अधिक वोट गिने जा चुके हैं. कोरोना संकट करने के कारण काउंटिंग बूथ की संख्या बढ़ी है, साथ ही हॉल में कम टेबल पर गिनती हो रही है. इस बार 19 से 51 राउंड तक वोटों की गिनती होनी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, देर राततक ही फाइनल नतीजे आएंगे. ईवीएम को लेकर उठ रह सवालों पर चुनाव आयोग ने कहा कि EVM बिल्कुल सही हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको मंजूरी दी है. ऐसे में किसी भी दल द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story