Bihar Election: पत्रकार रवीश कुमार के भाई को कांग्रेस ने दिया था टिकट, देखें कैसा है सीट का रुझान

बिहार चुनाव परिणाम के लिए काउंटिंग जारी है. गोबिंदगंज सीट से कांग्रेस के ब्रजेश पांडेय अभी पीछे चल रहे है. ब्रजेश पांडे पत्रकार रवीश कुमार के भाई हैं, वे इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन हार गए थे. इस चुनाव में उन्हें जीत की उम्मीद है, हालांकि अंतिम परिणाम देखने वाला होगा.
ब्रजेश पांडेय गोबिंदगंज से कांग्रेस प्रत्याशी है, उनका मुकाबला लोजपा (LJP News) के राजू तिवारी और बीजेपी के सुनील त्रिपाठी से है. ब्रजेश पांडेय 2015 में भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली.
बता दें कि बीते 2017 में ब्रजेश पांडेय (Brajesh Pandey) का नाम एक विवाद में आया था, जिसके बाद से पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें टिकट दिया गया. गोबिंदगंज में दूसरे चरण में मतदान शुरू हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





