भारत

ये क्या...! अवैध शराब निर्माण का पता लगाने के लिए उड़ा था ड्रोन, हो गया लापता

jantaserishta.com
13 May 2023 6:42 PM IST
ये क्या...! अवैध शराब निर्माण का पता लगाने के लिए उड़ा था ड्रोन, हो गया लापता
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
पटना (आईएएनएस)| बिहार में दियारा में अवैध शराब निर्माण का पता लगाने के लिए 4 मई को राजधानी पटना से उड़ान भरने वाला आबकारी विभाग का ड्रोन सारण जिले में लापता हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ड्रोन की आखिरी लोकेशन छपरा शहर में ट्रेस हुआ और तब से यह लापता है।
अधिकारी का मानना है कि ड्रोन या तो दुर्घटनाग्रस्त हो गया या खराबी के कारण लापता हो गया। आबकारी विभाग ने शुरुआत में दियारा रेंज में तलाश अभियान शुरू किया। जब वे ड्रोन का पता लगाने में विफल रहे तो उन्होंने 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की।
पटना के आबकारी अधीक्षक रजनीश कुमार ने कहा, हम सारण जिले के दियारा रेंज में युद्धस्तर पर ड्रोन की तलाश कर रहे हैं और लापता ड्रोन के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि गायब हुए ड्रोन में उड़ान शुरू करने की जगह से 100 किमी के दायरे में यात्रा करने और छोटी वस्तुओं के भी स्पष्ट वीडियो और फोटो लेने की क्षमता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story