भारत
फर्जी फोन कॉल मामले में घिरे डीजीपी ने कहा, 'हमारी जांच एजेंसी सक्षम'
jantaserishta.com
21 Oct 2022 2:46 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पुलिस महानिदेशक को मिले फर्जी फोन कॉल का मामला तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस मामले के राजनीतिक रंग लेने के बाद शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल खुद सामने आए और कहा कि हमारी जांच एजेंसी सक्षम है। उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर कोई उत्तर नहीं दिया।
पुलिस महानिदेशक सिंघल ने कहा कि यह मामला बेहद पेचीदा है। उन्होंने भाजपा द्वारा उठाए जा रहे प्रश्नों पर कहा कि राजनीतिक बातों में नहीं पड़ेंगे लेकिन सही समय आने पर जवाब जरुर देंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमारी जांच एजेंसी पूरी तरह सक्षम है।
आरोप है कि गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार ने अपने ऊपर चल रहे शराब मामले के केस को हटवाने और मुख्यालय के बदले फील्ड में पोस्टिंग के लिए अपने एक ठग दोस्त से बिहार के डीजीपी एस के सिंघल को फोन करवाया।
खुद को जज बताकर फोन करने वाले अभिषेक अग्रवाल का दावा है कि डीजीपी उसके झांसे में आ गये थे जिसके बाद अब भाजपा ने बिहार के डीजीपी के ऊपर सवाल खड़े किये हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने न्यायिक जांच तथा राज्यसभा सांसद सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
संजय जायसवाल ने कहा कि जब एक फ्रॉड खुद को चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी से गलत काम करवा लेता है और उन्हें पता तक नहीं चलता तो फिर पुलिस फोर्स की हालत समझी जा सकती है।
इधर, सुशील मोदी ने इसे लेकर कई सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





