भारत

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा, 2025 तक 10 लाख लोगों को देंगे नौकरी

jantaserishta.com
3 May 2024 12:59 PM IST
बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा, 2025 तक 10 लाख लोगों को देंगे नौकरी
x
पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2025 तक राज्य में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 2025 तक सीएम नीतीश कुमार 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। हम लालू यादव जैसे नहीं हैं, जो जनता से वादा करें, लेकिन उसे पूरा ना करें।
इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जिस अमेठी की सीट पर उनका पूरा खानदान चुनाव लड़ रहा था, वहां से राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भाग खड़ी हुई।“
लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। अमेठी में जहां इस बार कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया है, वहीं, रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
अमेठी के सियासी रण में उतारे जाने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं, जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का तहे दिल से आभारी रहूंगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story