भारत
घर में गूंजी किलकारियां: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
jantaserishta.com
27 March 2023 10:29 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। राजद नेता तेजस्वी ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी स्वयं ट्विटर के जरिए लोगों और समर्थकों को दी। इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें बधाईयां दी जाने लगी। तेजस्वी ने गोद में अपनी बेटी को लेकर एक तस्वीर भी शेयर की है। राजद नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी अपने भाई के घर में बेटी आने से खुश है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।"
उन्होंने आगे लिखा कि "बनकर नन्हीं सी परी, मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों संग सौगात लाई है, दादा-दादी बनने की खुशी में, मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।"
उल्लेखनीय है कि राजश्री इन दिनों दिल्ली में है। तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंची थी।
Tagsतेजस्वी यादवबिहारबिहार न्यूज़बिहार उप मुख्यमंत्रीTejashwi YadavBiharBihar NewsBihar Deputy Chief Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





