
x
DEMO PIC
मचा कोहराम।
भभुआ (आईएएनएस)| बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन के पास गुरुवार को अहले सुबह पटरी पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 51 भेड़ और भेड़ पालक (गड़ेरिया) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोहतास के करहगर क्षेत्र निवासी अवधेश पाल अपने भेड़ों को लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था जब यह हादसा हुआ।
सुबह चार से पांच बजे के दरम्यान वह भभुआ रोड स्टेशन के पास पहुंचा, वहां तेज रफ्तार ट्रेन ने भेड़ों और गड़ेरिये को अपना शिकार बना लिया। इस घटना में कुल 51 भेड़ों सहित भेड़ पालक अवधेश पाल की भी मौत हो गई है।
सुबह-सुबह जब स्थानीय लोग टहलने निकले तब मृत भेड़ों को देखकर इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी।
मोहनिया के थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया है तथा शव की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





