
x
गर्दन में किसी कपड़े के सहारे कॉलेज कैंपस आवास परिसर में ही रेलिंग से प्रोफेसर की लाश लटकी हुई थी।
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिला के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक प्रोफेसर का शव कॉलेज कैंपस आवासीय परिसर की रेलिंग से लटकता पाया गया। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा के बीएड एमपी कॉलेज परिसर में छत की रेलिंग से प्रोफेसर मोहम्मद एनानुल का शव गुरुवार को लटकता मिला। गर्दन में किसी कपड़े के सहारे कॉलेज कैंपस आवास परिसर में ही रेलिंग से प्रोफेसर की लाश लटकी हुई थी।
वर्षों से वे इस दो मंजिला मकान में रहते थे। बताया जाता है कि मूलरूप से पश्चिम चंपारण के लठियाही गांव के रहने वाले प्रोफेसर बकरीद में अपने परिवार के साथ अपने ससुराल गए थे और वहां से अकेले ही कॉलेज लौटे थे। गुरुवार की सुबह उनका शव रेलिंग से लटकता दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
भर्राही ओपी के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या है या आत्महत्या इन दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Tagsबिहारमधेपुरामधेपुरा न्यूज़बिहार पुलिसकॉलेज परिसररेलिंगशवBiharMadhepuraMadhepura NewsBihar Policecollege campusrailingdead body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





