भारत

बगीचे में पेड़ से लटका म‍िला युवक का शव, हत्या की आशंका

jantaserishta.com
14 Nov 2024 1:05 PM IST
बगीचे में पेड़ से लटका म‍िला युवक का शव, हत्या की आशंका
x
फैली सनसनी.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बगीचे में एक पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया। युवक के पर‍िजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है।
पुल‍िस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव के बगीचे में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद क‍िया। मृतक की पहचान चकदादन गांव के राजेश्वर भगत के पुत्र विनय कुमार उर्फ भजन (26) के रूप में हुई है।
महुआ थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या की घटना है या हत्या की, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
उधर, मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। घटनास्थल के आसपास पानी की बोतल और नमकीन और डिस्पोजल ग्लास और बुझी हुई सिगरेट मिली है। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story