भारत
रहस्यमयी परिस्थितियों में मिली 5 महीने की गर्भवती की लाश, पीड़िता के पिता ने कही ये बात
jantaserishta.com
19 May 2023 5:15 PM IST

x
DEMO PIC
कहा है कि उन्होंने कथित तौर पर उसका गला घोंटा और फिर उसे पंखे से लटका दिया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार को एक पांच माह की गर्भवती महिला अपने घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई। पीड़िता के पिता राम लखन पासवान और भाई रवींद्र ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कथित तौर पर उसका गला घोंटा और फिर उसे पंखे से लटका दिया।
रवींद्र पासवान ने कहा, मेरी बहन तेतारी (30) ने 2011 में सकरी गांव के मूल निवासी संतोष पासवान से शादी की थी। उसकी छह साल की एक बेटी भी है। मेरी बहन का पति और उसके पिता शादी के बाद से दहेज की मांग कर रहे हैं। हमने उन्हें अपने सामथ्र्य के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन वे और मांग रहे थे। पासवान ने कहा, उन्होंने करीब पांच महीने पहले तेतारी को मसदपुर गांव में हमारे घर छोड़ दिया था। लेकिन 15 दिन पहले, वे फिर आए और उसे वापस भेजने का अनुरोध किया। लेकिन उन्होंने गुरुवार की रात मेरी बहन का गला घोंट दिया और उसे पंखे से लटका दिया।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बेटी गीता कुमारी ने दावा किया है कि उसके पिता और दादा उसे मारते-पीटते थे। ]अरवल के सदर थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने तेतरी पासवान के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वे अभी फरार हैं। हम उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसगर्भवती की लाशगर्भवतीBiharBihar NewsBihar PolicePregnant dead bodyPregnant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





