भारत

पेड़ पर मिले जीजा-साली के शव, प्रेम संबंध में आत्महत्या की आशंका

jantaserishta.com
19 March 2024 1:52 PM IST
पेड़ पर मिले जीजा-साली के शव, प्रेम संबंध में आत्महत्या की आशंका
x
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शिवहर: बिहार के शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के एक पेड़ से पुलिस ने युवक-युवती के शव बरामद किए हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद मगंलवार को जहांगीरपुर गांव में लीची के पेड़ से लटकता एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान मोतिहारी के ताजपुर सरैया गांव निवासी राकेश पटेल तथा युवती की पहचान जहांगीरपुर निवासी रानी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद शिवहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि राकेश पटेल अपने ससुराल आया था। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह हुई तो राकेश और उसकी साली रानी घर में नहीं थे। खोजबीन की गई तो पेड़ से लटकते दोनों के शव बरामद किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story