भारत

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बिहार की अदालत का भाजपा विधायक पर जुर्माना

jantaserishta.com
10 Nov 2022 8:56 AM IST
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बिहार की अदालत का भाजपा विधायक पर जुर्माना
x
पटना (आईएएनएस)| गोपालगंज में एमपी-एमएलए अदालत ने बुधवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा विधायक राम प्रवेश राय पर जुर्माना लगाया है। राय को न्यायमूर्ति मानवेंद्र मिश्रा की विशेष अदालत में दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर राय को छह महीने जेल की सजा काटनी होगी।
इससे पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद राय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मौके पर कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। गोपालगंज जिले के बरौली से विधायक राय ने इस बात की पुष्टि की है।
राय ने आईएएनएस से कहा, यह 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मैंने जुर्माना जमा कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story