भारत
घर से मिला पति-पत्नी का शव, मौत से बेखबर 4 साल का बच्चा खेलता मिला
jantaserishta.com
12 July 2023 10:25 AM IST

x
दोनों के शव पंखे में लगे फंदे से झूल रहे थे.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह एक घर के कमरे से एक दंपति का शव बरामद किया है। पति-पत्नी दोनों के शव पंखे में लगे फंदे से झूल रहे थे जबकि माता-पिता की मौत से बेखबर उनका चार वर्षीय बेटा वहीं खेल रहा था।
पुलिस के अनुसार, फरदो पुल के पास स्थित एक मकान के कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लाल छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह के रूप में हुई है। दंपति सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक किराये के मकान में रहता था। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों ने बताया कि किसी बात को लेकर देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक घर से दंपति का शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की ही संभावना है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसमुजफ्फरपुरसदर थानाआत्महत्याBiharBihar NewsBihar PoliceMuzaffarpurSadar Police StationSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





