
x
DEMO PIC
आरोपी युवक फरार हो गए।
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात गोरौल के गोडिया मंडी के सामने इस्लामपुर गांव का रहने वाला आदित्य कुमार लीची बेच रहा था। इसी दौरान दो युवक लीची खरीदने पहुंचे। दोनों ने लीची खरीदने के बाद लीची के फटने के कारण मूल्य कम करने को कहा, लेकिन दुकानदार ने इनकार कर दिया।
आरोप है कि दाम कम नहीं करने को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया। इसी दौरान दोनों युवकों ने मिलाकर आदित्य की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दोनों युवक फरार हो गए।
इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी को मांग को लेकर मुजफ्फरपुर हाजीपुर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। देर रात पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। महुआ की पुलिस उपाधीक्षक सुरभ सुमन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसहत्यादुकानदारदुकानदार हत्याBiharBihar NewsBihar Policemurdershopkeepershopkeeper murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





