भारत

बिहार कांग्रेस ने बताया, क्यों पड़ी 'वोटर अधिकार यात्रा' की जरूरत, कहा- हो रही 'राजनीतिक हत्या'

jantaserishta.com
17 Aug 2025 12:24 PM IST
बिहार कांग्रेस ने बताया, क्यों पड़ी वोटर अधिकार यात्रा की जरूरत, कहा- हो रही राजनीतिक हत्या
x
पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। इसमें महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इस यात्रा के शुरू होने से पहले बिहार कांग्रेस ने इस यात्रा के मकसद और इसके कारणों को बताया है।
बिहार कांग्रेस का मानना है कि बिहार के लाखों भाई-बहनों की राजनीतिक हत्या हो रही है। बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर रविवार को बताया कि क्यों जरूरी है वोटर अधिकार यात्रा।
कांग्रेस ने 'एक्स' पर लिखा, "लाखों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों एवं पलायित मजदूर भाइयों की नागरिकता खत्म कर, उन्हें अपने ही देश में लावारिस बनाने की साजिश हो रही है तथा वोट का अधिकार छीन रहे हैं, कल आपके सभी अधिकार, संपत्ति और घर-द्वार भी छीन लेंगे।"
आगे बताया गया, "वोटर कार्ड छीनकर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी से ब्लैकलिस्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है तथा लाखों लोगों को सभी सरकारी योजनाओं से बाहर करने की तैयारी हो रही है। पहले लाखों बिहारियों को पढ़ाई और कमाई के लिए बाहर जाने को मजबूर किया गया, अब उन्हें मतदाता सूची से बाहर कर लावारिस बनाया जा रहा है।"
बिहार कांग्रेस ने आगे लोगों को सचेत करते हुए लिखा, "अगर वोट का अधिकार छिन गया तो कोई नेता आपकी बात नहीं सुनेगा, आपका कोई काम नहीं होगा। आप राजनीतिक अछूत बना दिए जाएंगे। वोटर अधिकार खत्म होने पर आप जीवन में वार्ड सदस्य का चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। यह आपकी राजनीतिक हत्या होगी। लोकतंत्र में जनता मालिक और सरकार सेवक होती है, लेकिन आज सेवक ही मालिक की गर्दन पर वार करने की साजिश रच रहा है। सेवक चोर बन चुका है। उसे हटाना होगा।"
बिहार कांग्रेस ने कहा कि पूरा बिहार खतरे में है, हमारी पहचान खतरे में है। हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा। इसी लड़ाई का नाम है'वोटरर अधिकार यात्रा'। इस बार आपकी चुप्पी राजनीतिक हत्या में बदल जाएगी। आपको बोलना होगा, आपको चलना होगा।भाजपा ने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story