भारत
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बड़ा दावा, बिहार में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता
jantaserishta.com
5 May 2024 4:21 PM IST

x
पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन सभी तीन सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी, जहां दूसरे चरण में वोट डाले गए हैं। बाकी बची 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस किसी एक जाति-धर्म की पार्टी नहीं है। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, यही कारण है कि भाजपा की परेशानी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जीते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह जिस मुद्दे को उठाते थे, इससे सरकार परेशान हो जाती थी। दूसरी तरफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया। देश के लोकतंत्र में इस तरीके का काम पहले कभी नहीं होता था। आज मुद्दे को उठाने वालों को जेल में भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। इसका क्या मतलब है? वह संविधान को बदलना चाहती है। भाजपा को देश के लोग सीरियस नहीं लेते हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल दिए जाने पर कहा कि किसकी सरकार ने उनके घर में एके-47 रखकर फंसाया गया था, यह मीडिया को दिखाना चाहिए। जिन लोगों ने अनंत सिंह को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया, उन्होंने ही अब राजनीतिक फायदे के लिए उनको पैरोल दिलवाया।
Tagsबिहार कांग्रेस अध्यक्षअखिलेश प्रसाद सिंहबिहारभाजपाBihar Congress PresidentAkhilesh Prasad SinghBiharBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





