भारत

Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 3,120 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

jantaserishta.com
14 March 2024 3:08 PM IST
Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 3,120 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
x

Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 3,120 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नवनियुक्त 2901 आयुष चिकित्सकों और 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में स्वास्थ्य विभाग के तहत नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों में से कई चिकित्सकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इसी तरह, मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत सहायक अभियंता नीरज कुमार, अमित कुमार, निवेदिता भारती, संगीता रानी सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता को भी सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तथा नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों एवं सहायक अभियंताओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य विभाग के तहत 2,901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत कुल 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story