भारत
वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस-परिजनों में झड़प, कई घायल
jantaserishta.com
8 Oct 2024 10:10 AM IST

x
तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में सोमवार रात पुलिस पर वारंटी के परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ हरपुर ऐलौथ के औद्योगिक क्षेत्र में अनुमंडल नायक दंडाधिकारी के आदेश पर वारंटी को जब गिरफ्तार कर वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे थे तो उसके बेटे, पत्नी और फैक्ट्री के कामगारों ने कांच की बोतल, ईंटों और डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। लोगों ने वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश भी की।
झड़प में तीन पुलिसकर्मी, सरकारी वाहन का चालक और एक अधिकारी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं कामगारों का भी आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चलाई और इस दौरान गांव के भी कई लोग जख्मी हो गए। इनका भी इलाज चल रहा है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय पांडेय ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वारंटी के घर पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब बरामद की थी, जिसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वारंटी के पुत्र ने घटना के संबंध में बयान दिया कि जब पुलिस उनके घर पर आई थी और उनके पिता को पकड़कर ले जाने लगी, तब उन्होंने वजह पूछी। इसके जवाब में पुलिस ने उन पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में गांव के अन्य छह लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





